हाथरस के एएसपी अशोक कुमार का तबादला, बहराइच होंगे तैनात: रामानंद कुशवाहा बने नए एएसपी
संवाददाता अश्विनी कुमार
हाथरस। शासन ने जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह अब बहराइच के एएसपी (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा को हाथरस का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।अशोक कुमार फरवरी 2023 में हाथरस में एएसपी के रूप में पदस्थापित किए गए थे। वह इससे पहले मुरादाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने उस समय प्रकाश कुमार का स्थान लिया था, जिनका तबादला सीतापुर हुआ था। 32 महीने बाद तबादला, कार्यशैली रही चर्चाओं में
करीब 32 महीने तक हाथरस में सेवाएं देने के बाद शासन ने अब एएसपी अशोक कुमार का तबादला किया है। अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, तत्परता और सख्त छवि के कारण वे जिले में काफी लोकप्रिय रहे। कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका अहम रही।
पिछले कुछ समय से उनके तबादले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब शासन ने विराम दे दिया है। नई नियुक्ति के बाद अब रामानंद प्रसाद कुशवाहा हाथरस जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।












