खौलते पानी से झुलसी मासूम राधिका: इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

खौलते पानी से झुलसी मासूम राधिका: इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। शहर के मोहल्ला श्रीनगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची खौलते पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला श्रीनगर निवासी मुरारी की पुत्री राधिका सुबह गैस चूल्हे पर रखे खौलते पानी का भगोना उतार रही थी। इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और पूरा गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे से बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर दौड़े आए। घायल राधिका को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का पेट से लेकर नीचे तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी भी बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal