अलीगंज सीएचसी से बाइक चोरी, प्रसव के लिए आया युवक बना शिकार: पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

अलीगंज सीएचसी से बाइक चोरी, प्रसव के लिए आया युवक बना शिकार: पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। युवक अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर आया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी रामप्रकाश शनिवार को अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को प्रसव के लिए सीएचसी अलीगंज लेकर आए थे। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। रामप्रकाश ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को देखने के बाद नीचे आया तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उसने कोतवाली अलीगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी हुई बाइक बरामद कर ली जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें