कासगंज में छात्रा की आत्महत्या से सनसनी

कासगंज में छात्रा की आत्महत्या से सनसनी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जनपद कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9 की एक 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला युवक सुभाष, जो दो बच्चों का पिता है, आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने यह दर्दनाक कदम उठाया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही अमांपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी आरोपी युवक के विरुद्ध नाराज़गी जताई है और कहा है कि यदि दोषी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर समाज में बेटियों की सुरक्षा और छेड़छाड़ जैसे मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की