किशनी में जमीन विवाद के बीच किसान की संदिग्ध मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

किशनी में जमीन विवाद के बीच किसान की संदिग्ध मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजू पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजू लंबे समय से जमीन के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि जमीन के इसी विवाद में शामिल दूसरे पक्ष, जिसमें पूर्व प्रधान राजेश पाल का नाम सामने आ रहा है, ने विवादित भूमि पर स्टे आदेश लेकर संजू पर लगातार मानसिक दबाव बनाया हुआ था। इसी तनाव के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने कुतुपुर-सकराबा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और सभी पहलुओं पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal