तेज रफ्तार ट्रक ने खोखों में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

तेज रफ्तार ट्रक ने खोखों में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप एलाऊ चौराहा के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे एग स्टोर और आदर्श कोल्डड्रिंक के खोखों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खोखे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।खोखों के मालिक सुभाष कुमार ने बताया कि इस हादसे में उनका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। ट्रक की टक्कर से एक पेड़, ठेला और अन्य सामान भी टूटकर बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिन्होंने ट्रक चालक को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आने पर उसे बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे के समय खोखों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। सूचना मिलने के बाद भी स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर नहीं दी, जबकि ट्रक चालक ने ट्रक मालिक से बात कर नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था बनाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया