किदवई नगर चौराहे पर दो युवकों में मारपीट, पुलिस ने पहुंचकर कराया शांत माहौल
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। शहर के किदवई नगर चौराहे पर सोमवार को किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। घटना के दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। सूचना पर पटीयाली गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। अब स्थिति सामान्य है।












