पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 10.11.2025 को थाना महेशगंज एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत शहादा हबीबी इंटर कॉलेज अहलादगंज में जाकर महिला एवं बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई। टीम द्वारा सभी को निम्न अभियानों से अवगत कराया गया – मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन।
साथ ही निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई – 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 9454404117 (थाना महेशगंज का सीयूजी नंबर)।मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को नवीन आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे अपने विधिक अधिकारों को समझकर आत्मनिर्भर बन सकें ।
ये भी पढ़ें राष्ट्रीय एथलीट जूली यादव की सड़क हादसे में मौत












