एटा में टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ से लौट रहे दो युवक बाइक-कैंटर टक्कर में घायल

एटा में टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ से लौट रहे दो युवक बाइक-कैंटर टक्कर में घायल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से घर लौट रहे दो युवक की बाइक कैंटर से जा भिड़ी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के गढ़ सांक गांव निवासी योगेंद्र और सुधाकर (22) चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वे अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास अचानक सामने चल रहे कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही उनकी तेज रफ्तार बाइक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि सुधाकर की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि योगेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घायल योगेंद्र ने बताया कि वे चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं और परिवार में शादी होने के कारण घर लौट रहे थे। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal