थाना बिछमा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, पीड़ित परिवार पहुँचा एसपी कार्यालय

थाना बिछमा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, पीड़ित परिवार पहुँचा एसपी कार्यालय

  • संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बिछमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किंहाबर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम किंहाबर निवासी राजेश और उसके भतीजे के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद के चलते मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ बिना किसी कारण के लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को मैनपुरी एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उन्हें मजबूरन एसपी कार्यालय का रुख करना पड़ा।

एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal