एटा में शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला: हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

एटा में शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला: हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के तुर्कीपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दावत के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान फिरोजाबाद जिले के झाल गोपालपुर निवासी दुष्यंत पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी ननिहाल तुर्कीपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर उसका गांव के ही मोहित पुत्र ब्रजेश से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोहित ने गुस्से में आकर दुष्यंत पर चाकू से वार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों की शिकायत पर आरोपी मोहित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया