एडीजी जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ का मैनपुरी दौरा, पुलिस महकमे में मची हलचल

एडीजी जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ का मैनपुरी दौरा, पुलिस महकमे में मची हलचल

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। बुधवार को एडीजी जोन आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ अचानक मैनपुरी पहुंचीं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडीजी जोन ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मामले की विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जो अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतते पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। एडीजी जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने एसपी कार्यालय में अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की। साथ ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, एडीजी जोन अपने दौरे के दौरान जिले के किसी एक थाने का भी औचक निरीक्षण करेंगी, ताकि थानों में जनता की समस्याओं के समाधान की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। इसके साथ ही एडीजी जोन शहर में बन रहे “पिंक बूथ” का उद्घाटन भी करेंगी, जो महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की एक नई पहल है।

एडीजी जोन के इस दौरे से पूरे जिले के पुलिस महकमे में चहल-पहल और सजगता बढ़ गई है, अधिकारी अपने-अपने अभिलेखों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें