एटा में किसानों को मिल रहा योजनाओं का लाभ, खेतों में पहुंचीं SDM भावना विमल

एटा के जलेसर क्षेत्र में SDM भावना विमल ने भीषण गर्मी में गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया। सरकारी योजनाओं के लाभ और फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण भी किया।

एटा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश भर में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांवों तक पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में एटा जनपद की एसडीएम भावना विमल ने एक सराहनीय पहल करते हुए भीषण गर्मी के बावजूद खेतों और गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया।

एसडीएम भावना विमल ने जलेसर क्षेत्र के बाबरपुर, बढ़नपुर, कुंजमनपुर, नारऊ और वीर नगर गांवों में चल रहे किसान फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश भी दिए।

भावना विमल ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के लिए तत्पर है। प्रत्येक समस्या का समाधान कर किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंचायत घरों में लग रहे कैंपों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह पहल किसानों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और सहयोग की भावना को और मजबूत कर रही है।

ये भी पढ़ें मां बनने वाली है जेल में बंद मुस्कान, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal