डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए कड़े निर्देश 

डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए कड़े निर्देश 

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले सोरों मार्गशीर्ष मेला एवं पंचकोसीय परिक्रमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घाटों की सफाई, बैरिकेटिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, साधु कैंप, खोया–पाया केंद्र, सांकेतिक बोर्ड, हाई मास्ट लाइट, चिकित्सकीय कैंप तथा गोताखोरों की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं की तैयारियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि मेला क्षेत्र में 8 सेक्टर और 4 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 4 फायर ब्रिगेड वाहन, पुलिस एवं पीएसी बल की व्यापक तैनाती रहेगी। वहीं यातायात नियंत्रण हेतु ट्रैफिक पुलिस की अलग टीम लगाई जाएगी।

प्रशासनिक अनुमान के अनुसार इस वर्ष लगभग 10 लाख श्रद्धालु पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल होंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएम ने परिक्रमा मार्ग को तत्काल दुरुस्त करने, गड्ढों को पाटने और रास्तों को सुगम बनाने के निर्देश दिए। बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, और पूरे मेला क्षेत्र की सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए। नियंत्रण के लिए मेला कोतवाली में एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित होगा।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन नगर पालिका रामेश्वर दयाल महरे, उपजिलाधिकारी संजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी कासगंज आंचल चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोरों सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें वकील को वी-मार्ट के बाहर मिला डेढ़ लाख का सोने- चांदी से भरा पर्स,पेश की ईमानदारी की मिसाल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया