ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण मे  ठेकेदारों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का लगाया आरोप 

ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण मे  ठेकेदारों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का लगाया आरोप

संवाददाता अनिल कुशवाहा 

(झांसी)    उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां बच्चो को निःशुल्क शिक्षा मुहैया कराने के लिए गांव में राजकीय इंटर कालेज की नई बिल्डिंग बनवा रहे है उसी प्रकार ठेकेदार मानकों के अनुरूप कार्य कर घटिया निर्माण करने में लगे है। जी हां जब गांव के जागरूक लोगो ने उक्त घटिया कार्य का विरोध करते हुए वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उक्त निर्माण कार्य की जांच व गुणबत्ता पूर्ण करने की मांग की है।

 

झांसी जिले के टहरौली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदारों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य न कर लापरवाही करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया और कार्य रोके जाने की मांग की। लेकिन ठेकेदार की दबंगई के चलते कार्य को नहीं रोका गया तथा ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण कार्य किए जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और कहा कि अगर आपका इस्टीमेट के अनुसार मटेरियल नहीं लग रहा है अगर इस्टीमेट में यही होगा तो हम लोग राशि एकत्रित कर अच्छी सामग्री का उपयोग करवाएंगे क्योंकि इस विद्यालय से कई बच्चों का भविष्य है और अगर घटिया सामग्री का उपयोग किया तो छत से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगी जबकि वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरीके से घटिया सरिया का उपयोग किया जा रहा है जिससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ ही दिनों में छत क्षतिग्रस्त हो जाएगी। अब देखना यह होगा कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस और अपना ध्यान आकर्षित कर क्या ऐसी लापरवाही ठेकेदारों पर कार्रवाई करेंगे या फिर बच्चों के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ इसी तरह होती रहेगी। आइये वीडियो में देखिए किस तरीके ग्रामीणजन आरोप लगा रहे हैं और ठेकेदार अधिकारियों के बीच नौक झोंक भी देखी जा रही है

इसे भी पढ़ें ???? ???? डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए कड़े निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें