परिवार परामर्श केंद्र एटा की बड़ी उपलब्धि — दो टूटते परिवारों को फिर मिला नया जीवन

परिवार परामर्श केंद्र एटा की बड़ी उपलब्धि — दो टूटते परिवारों को फिर मिला नया जीवन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के परिवार परामर्श केंद्र में आज की काउंसलिंग में दो ऐसे परिवारों को फिर से जोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की, जिनका वैवाहिक जीवन पिछले कई महीनों से तनाव और विवादों में उलझा हुआ था। काउंसलरों की पहल और समझाइश के बाद दोनों मामलों में पति-पत्नी एक बार फिर साथ रहने को तैयार हुए, जिससे दोनों घरों में खुशियों की नई किरण जाग उठी।

पहला मामला — पूजा और संजीव

पूजा और संजीव के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद इस कदर बढ़ गए थे कि परिवार टूटने की नौबत आ चुकी थी। आज की काउंसलिंग में दोनों ने शांतिपूर्वक बैठकर अपनी-अपनी कमियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया।

दूसरा मामला — प्रेमलता और मुकेश

दूसरा मामला प्रेमलता और मुकेश का था, जिनके बीच घरेलू तनाव के कारण रिश्ते में दूरी आ गई थी। काउंसलिंग के दौरान दोनों ने समझदारी दिखाते हुए अपने विवादों को खत्म करने और भविष्य में बेहतर व्यवहार का संकल्प लिया।

काउंसलरों का सराहनीय योगदान

इस सराहनीय सफलता के पीछे काउंसलर पूनम यादव, रिचा यादव तथा महिला थाना स्टाफ की कड़ी मेहनत और सतत प्रयास महत्वपूर्ण रहे। उनकी समझाइश, धैर्य और सकारात्मक मार्गदर्शन से दोनों परिवारों में फिर से विश्वास और अपनापन लौट आया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal