प्रतापगढ़ हीरागंज चौराहे पर बड़ा हादसा

प्रतापगढ़ हीरागंज चौराहे पर बड़ा हादसा

संवाददाता अमित शुक्ला

पुलिस बूथ में घुसी स्कॉर्पियो — दो PRD जवान बाल–बाल बचे

प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत हीरागंज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हीरागंज चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले न्यू ब्रेज़ा कार को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर पुलिस बूथ में जा घुसी। हादसे में पुलिस बूथ के बाहर मौजूद दो PRD जवान बाल–बाल बच गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा भी टूटकर गिर गया। वाहन पर विधायक का पास लगा था और उस पर ‘अधिवक्ता’ भी लिखा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि स्कॉर्पियो बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरागंज चौराहे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दर्जनों घटनाओं के बावजूद लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत हीरागंज का प्रशासन जाग नहीं रहा है। लोगों ने चौराहे पर जल्द व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी चौराहे पर कूड़ा गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई थी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें