एटा पुलिस कप्तान ने रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली

एटा पुलिस कप्तान ने रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार सुबह रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों तथा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ भी लगवाई। एसएसपी ने परेड उपरांत पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में परिसर में मौजूद प्रत्येक वाहन की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम सहित सभी तकनीकी उपकरणों की गहन चेकिंग की गई। इसके अलावा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह, प्रति–सार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें