कासगंज पुलिस लाइन में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

कासगंज पुलिस लाइन में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

मंडल संवाददाता अमित चौहान

एटा पुलिस लाइन में हुए लाइव प्रसारण को अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने देखा

कासगंज पुलिस लाइन में आज साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एटा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में किया गया, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, जनपद के क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस कर्मियों, आमजन तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा। वर्चुअल संबोधन में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त की और उनसे निपटने हेतु पुलिस की तकनीकी क्षमताओं को सशक्त बनाने, त्वरित कार्रवाई एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध साइबर एक्सपर्ट अमित कुमार दुबे रहे। उन्होंने Digital Arrest, Video Call Blackmailing, म्यूल अकाउंट जैसे आधुनिक ऑनलाइन स्कैम्स की विस्तृत जानकारी दी और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।
उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की तत्काल शिकायत हेल्पलाइन 1930 पर या cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई जानी चाहिए, जिससे समय पर धनराशि को रोककर पीड़ित को नुकसान से बचाया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal