अंबाई बुजुर्ग में बूथ संख्या 43 पर SIR अभियान तेज, मतदाता सूची का हुआ गहन पुनरीक्षण
संवाददाता अभिमन्यु सिंह
SIR (Special Identification & Revision) कार्यक्रम के तहत संगठन द्वारा आवंटित बूथ संख्या 43 पर व्यापक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान BLO एवं BLA-2 श्री सुभाष जी के साथ बैठक कर मतदाता सूची का बिंदुवार और गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया। बैठक में बूथ क्षेत्र के सभी मतदाताओं को SIR अभियान के तहत शामिल करने के निर्देश दिए गए। अब तक अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक फार्म वितरित किए जा चुके हैं। संबंधित कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख रूप से रामलोटन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा—अध्यक्ष एम पैकस अंबाई बुजुर्ग एवं सदस्य रेलवे सलाहकार बोर्ड सिराथू प्रयागराज मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि SIR2025 अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।












