मिल्कीपुर SDM सुधीर कुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट, जिला अस्पताल में भर्ती – हालत खतरे से बाहर
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
अयोध्या।
मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार की सरकारी गाड़ी का नौऊवा कुआँ–बारुन पुल के पास आज थोड़ी देर
पहले हादसा हो गया। घटना के समय वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए एसडीएम को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अयोध्या जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे और एसडीएम की स्थिति की जानकारी ली। हादसे में वाहन को भी काफी नुकसान पहुँचा है। NHAI के कर्मचारी भी मौके पर पहुँचे और दुर्घटना के कारणों की जांच में सहयोग कर रहे हैं।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार, एसडीएम सुधीर कुमार खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।












