राजकीय विद्यालय गोहरी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

राजकीय विद्यालय गोहरी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

आईआईआईटी इलाहाबाद में जाना करियर संवारने की बारीकियां

प्रयागराज।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी, प्रयागराज के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण आज दिनांक 21/11/25 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण ने बसों को हरी झंडी दिखाकर की। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं भारतीय राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), झालवा, प्रयागराज पहुंचे, जहाँ उन्होंने सामान्य लैब, रोबोटिक्स लैब और बायो लैब का अवलोकन किया। बच्चों को इन प्रयोगशालाओं से जुड़ी तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान द्वारा संबंधित विषयों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई।संस्थान के प्रोफेसर अखिलेश तिवारी ने बच्चों के समक्ष इलेक्ट्रिसिटी और मैग्नेटिक फील्ड से जुड़े कई रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए। उन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाते हुए छात्रों में विज्ञान के प्रति उत्साह जगाया। प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण ने शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य, महत्व एवं इससे होने वाले शैक्षणिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को IIIT में प्रवेश प्रक्रिया तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान कीं। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी.एन. सिंह, संस्थान के प्रोफेसर अखिलेश त्रिपाठी एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह भ्रमण संभव हो सका। भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय की नोडल प्रभारी श्रीमती अनीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही श्रीमती रोली कुदेशिया, श्रीमती पूनम यादव, डॉ. रीना प्रधान, श्रीमती सरला, श्री लालचन्द पटेल, श्रीमती किरण और श्रीमती उषा ने छात्रों को अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ भ्रमण पूर्ण कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।

यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित हुआ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया