एटा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग

एटा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग:

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

कूदकर बचाई सवारों ने जान

एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव कसेटी के पास हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते कार धू-धू करके जलने लगी। हादसे के दौरान कार सवारों ने तुरंत कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, कार सवार विनोद कुमार दिल्ली से मैनपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal