बीट दरोगा की तहरीर पर दो पक्षों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बीट दरोगा की तहरीर पर दो पक्षों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

संवाददाता अमित कुमार शुक्ला

महेशगंज प्रतापगढ़: महेशगंज थाना क्षेत्र के लोहंगी का पुरवा भैंसाना के रहने वाले लोगों के खिलाफ थाना महेशगंज के बीट दरोगा अखिलेश सिंह की तहरीर पर थाना महेशगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है,बताते चलें कि महेशगंज थाने में तैनात दरोगा अखिलेश सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि लौहंगी का पुरवा भैंसाना निवासी दो पक्ष पैतृक जमीन के विवाद में आपस में गाली गुप्ता देते हुए विवाद कर रहे थे,उसके बाद दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे,तो मोहल्ले के लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर दोनों पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए हट टल गए,दोनों पक्षों के मध्य पैतृक जमीन को लेकर लगातार कहासुनी हो रही है।कहासुनी मारपीट के बाद प्रथम पक्ष अपने संबंधी के साथ महेशगंज थाने सूचना देने आ रही थी तो रास्ते में द्वितीय पक्ष अखिलेश यादव आदि द्वारा प्रथम पक्ष के साथ रास्ते में भी मारने पीटने लगे तो रास्ते से आने जाने वाले लोगों ने बीच बचाव किया ।इसी मामले के बाबत बीट दरोगा अखिलेश सिंह ने महेशगंज थानाध्यक्ष को मुकदमा लिख कार्रवाई हेतु तहरीर प्रेषित की।जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें शामली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का डांस करते वीडियो वायरल 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें