ईसान नदी पुल पर पुलिस की सख्ती, गाड़ियों से काली फिल्म हटाई गई, कई के कटे चालान

ईसान नदी पुल पर पुलिस की सख्ती, गाड़ियों से काली फिल्म हटाई गई, कई के कटे चालान

संबाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी/ शहर में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सीओ सिटी के निर्देशन में ईसान नदी पुल पर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटवाई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अचानक हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक मौके पर ही काली फिल्म हटाते नज़र आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काले शीशे सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरा पैदा करते हैं, इसलिए सख्ती से हटवाए जा रहे हैं।

सीओ सिटी ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें