महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर का स्थानांतरण, क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी विदाई
संवाददाता : अमित कुमार शुक्ला
महेशगंज। थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर का स्थानांतरण संग्रामगढ़ होने पर महेशगंज क्षेत्र के लोगों व पुलिस स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अल्पकालीन कार्यकाल के बावजूद उनके शांत, सहज स्वभाव और कुशल कार्यशैली ने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई।
विदाई समारोह में उपस्थित सम्मानित लोगों और पत्रकार साथियों ने उनके सेवाभाव, तत्परता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की खुलकर सराहना की। सभी ने कहा कि तोमर का व्यवहार हर वर्ग के प्रति सहयोगपूर्ण रहा और उन्होंने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। क्षेत्रवासियों ने आशा जताई कि वे अपने नए कार्यस्थल संग्रामगढ़ में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।












