एटा जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

एटा जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाददाता — योगेन्द्र सिंह

एटा– जनपद के प्रत्येक थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीमों ने विद्यालयों, बाजार क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानून द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके भीतर मौजूद शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। थानों पर महिला हेल्पडेस्क सक्रिय की गई हैं, जहाँ हर पीड़ित या जरूरतमंद महिला को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर, साइबर सुरक्षा से जुड़े सावधानियां, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 1090 व 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

टीमों ने संदेश दिया कि हर नारी सुरक्षित है, सशक्त है और समाज में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मिशन शक्ति का यह प्रयास महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें