मैनपुरी: शादी समारोह में ढोल बजाने को लेकर भिड़ंत,
संवाद दाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी। मोहल्ला भरतलाल किला के पीछे आयोजित एक शादी समारोह में ढोलक बजाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान कुछ लोगों ने ढोल बजाने को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का पूरा मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा पीड़ित पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद पीड़ित सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी के माहौल में हुई इस मारपीट से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।












