स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को डंपर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को डंपर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्रंगार नगर में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी तेज रफ़्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने मांग की है कि दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन तत्काल कदम उठाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें