कुंडा विधानसभा को बड़ी सौगात: राजा भइया के प्रयासों से दूअर नाले पर लघु सेतु निर्माण को मिली मंजूरी

कुंडा विधानसभा को बड़ी सौगात: राजा भइया के प्रयासों से दूअर नाले पर लघु सेतु निर्माण को मिली मंजूरी

संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा, प्रतापगढ़

कुंडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जननायक माननीय श्री राजा भइया के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पूरनेमऊ–हियातनगर कुंडा मार्ग पर स्थित दूअर नाले के ऊपर लघु सेतु निर्माण एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 2.14 करोड़ रुपये की राशि का टेंडर जारी कर दिया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन नाले पर उचित पुल न होने के कारण बरसात व अन्य दिनों में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार राहगीरों का आवागमन बाधित भी होता रहा है। टेंडर जारी होने के बाद अब इस मार्ग पर सुरक्षित और सुगम आवागमन का रास्ता साफ हो गया है। लघु सेतु निर्माण से ग्रामीणों, छात्रों, किसानों व व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए माननीय राजा भइया को धन्यवाद दिया है।

PWD द्वारा टेंडर जारी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे कुंडा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें