नौकरी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, RO/ARO भर्ती के नाम पर युवक गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, RO/ARO भर्ती के नाम पर युवक गिरफ्तार

संवाददाता अमित कुमार शुक्ला | प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे ठग विमल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली संपर्कों वाला बताकर पीड़ित को RO/ARO की सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और जॉली ज्वाइनिंग लेटर तक तैयार कर पीड़ित को थमा दिया। जब काफी समय बीतने के बाद भी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो पीड़ित को ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने और कितने लोगों को इसी प्रकार नौकरी का लालच देकर ठगा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें