डीएम शिव सहाय अवस्थी की कड़ी कार्रवाई: SIR में लापरवाही पर दो बीएलओ व प्रधानाचार्य निलंबित, विभाग में हड़कंप

डीएम शिव सहाय अवस्थी की कड़ी कार्रवाई: SIR में लापरवाही पर दो बीएलओ व प्रधानाचार्य निलंबित, विभाग में हड़कंप

संवाददाता: अमित कुमार शुक्ला, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बीएलओ को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद जिलेभर के बीएलओ व SIR कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।जिलाधिकारी ने रानीगंज और पट्टी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ बभनमई में गणना प्रपत्र वितरण कार्य में गंभीर शिथिलता पाई गई। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद दो बीएलओ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए। अन्य विद्यालयों में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सभी बीएलओ को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम की इस त्वरित कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को सचेत कर दिया है, वहीं आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने के संकेत भी स्पष्ट कर दिए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal