संविधान दिवस पर प्रतापगढ़ पुलिस ने ली शपथ, एसपी दीपक भूकर ने दिलाया संकल्प

संविधान दिवस पर प्रतापगढ़ पुलिस ने ली शपथ, एसपी दीपक भूकर ने दिलाया संकल्प

संवाददाता बिपिन मिश्रा

प्रतापगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए संविधान में निहित मूल अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसपी ने कहा कि संविधान केवल देश की सर्वोच्च विधि ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक एवं पुलिस कर्मी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर कार्य करने का मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जागरूक, उत्तरदायी तथा संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की सर्वोच्चता बनाए रखने, विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने, मानवाधिकारों की रक्षा करने तथा अपने दैनिक दायित्वों का निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक और पारदर्शी तरीके से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया