एटा में अधेड़ की संदिग्ध मौत ने बढ़ाए सवाल: फांसी और गिरकर मौत—दोनों दावों की जांच में जुटी पुलिस।

एटा में अधेड़ की संदिग्ध मौत ने बढ़ाए सवाल: फांसी और गिरकर मौत—दोनों दावों की जांच में जुटी पुलिस।

संवादाता अमन अहमद

एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के चोंचा बनगांव में 50 वर्षीय रूप किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें घर के भीतर संदिग्ध अवस्था में मृत पाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। परिजनों के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आ रहा है। परिवार के कुछ सदस्यों ने दावा किया कि रूप किशोर लंबे समय से बीमारियों से परेशान थे और इसी तनाव में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक के बेटे राहुल ने बिल्कुल अलग जानकारी दी। राहुल के अनुसार, उनके पिता छत पर फिसलकर नीचे गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हुई। इस बयान ने घटना को और संदिग्ध बना दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक मृत्यु कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं दूसरी ओर, अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें