एटा में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: नगला धनी में छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त।

एटा में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: नगला धनी में छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में अवैध मिट्टी खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को नगला धनी गांव में अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय, कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम और पुलिस बल गांव में पहुंचे तो दो ट्रैक्टर मिट्टी खनन में लिप्त पाए गए। मौके पर ही इन ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त कर लिया गया। बाद में इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि राजस्व हानि भी होती है। इसलिए जिले में इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि खनन माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal