शादीशुदा प्रेमी जोड़ी की फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटकते मिले प्रेमी जोड़े के शव, गाँव में फैली दहशत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित बिहुरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के ही आम के बाग में दो लोगों के शव पेड़ से लटके मिले। मृतकों की पहचान ग्राम बिहुरा निवासी निशा बनो और ग्राम पहाड़पुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ही शादीशुदा थे और अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते थे।

प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे बाग में आम बीनने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो लोगों का शव पेड़ में लटक रहा है। उनकी चीखें निकल गई और बच्चों की आवाज सुनते ही आसपास मौदूग लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शवों को पेड़ से उतारा गया।

मृतका के भाई के अनुसार, निशा बनो और सूरज कुमार के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें UP: आंधी-बारिश के साथ कई जगह गिरी आकाशीय बिजली, पांच लोगों की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें