जलेसर में जैन सम्मेलन कोसमा की सुरक्षा पर ड्रोन की कड़ी निगरानी, पुलिस प्रशासन सतर्क 

जलेसर में जैन सम्मेलन कोसमा की सुरक्षा पर ड्रोन की कड़ी निगरानी, पुलिस प्रशासन सतर्क 

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत आयोजित जैन सम्मेलन कोसमा में सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत सुदृढ़ बनाया गया। सम्मेलन परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था की रीयल-टाइम निगरानी की गई। ड्रोन सर्विलांस टीम ने पूरे कोसमा सम्मेलन स्थल का हवाई सर्वे कर संभावित संवेदनशील स्थानों की जांच की। ड्रोन की मदद से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा आस-पास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि सम्मेलन के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए सुरक्षा के हर स्तर पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

जलेसर पुलिस की इस तकनीकी व्यवस्था को श्रद्धालुओं ने भी सराहा और इसे सुरक्षित माहौल के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal