एसएसपी अलीगढ़ ने नवीन पुलिस लाइन छेरत में क्रिकेट मैदान का किया उद्घाटन

एसएसपी अलीगढ़ ने नवीन पुलिस लाइन छेरत में क्रिकेट मैदान का किया उद्घाटन

मंडल संवाददाता अमित चौहान

ग्रामीण व नगर क्षेत्र की टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा पुलिस लाइन छेरत परिसर में निर्मित नवीन क्रिकेट मैदान का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में मैदान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। उद्घाटन के बाद ग्रामीण क्षेत्र की टीम तथा नगर क्षेत्र की टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और टीम स्पिरिट का परिचय देते हुए मुकाबले का आनंद लिया। मैदान के चारों ओर मौजूद पुलिसकर्मियों और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।एसएसपी ने कहा कि पुलिस लाइन में खेल सुविधाओं का विकास पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, मनोबल और आपसी सामंजस्य को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मैदान के माध्यम से न केवल पुलिसकर्मी बल्कि अन्य कर्मचारी भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

मैच के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया