कांग्रेस ने लेखपालों के आंदोलन को समर्थन दिया:

कांग्रेस ने लेखपालों के आंदोलन को समर्थन दिया:

सावंददाता-अश्वनी कुमार

हाथरस में जिलाध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे, आंदोलन का किया समर्थनहाथरस में कांग्रेस ने लेखपालों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय सासनी तहसील पहुंचे और धरना दे रहे लेखपालों को समर्थन व्यक्त किया। यह आंदोलन फतेहपुर में एक लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में किया जा रहा है।उपाध्याय ने बताया कि फतेहपुर जनपद में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के कार्य में सुपरवाइजर के रूप में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार ने अत्यधिक कार्य दबाव और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से प्रदेशभर के लेखपालों में रोष है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक कर्मचारी की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है, बल्कि प्रदेश में कार्यरत लेखपालों पर पड़ रहे अनुचित कार्यभार, संसाधनों की कमी, असंतुलित जिम्मेदारियों और प्रशासनिक उपेक्षा को दर्शाती है। प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया में लेखपालों को बिना पर्याप्त मानवबल और संसाधनों के अत्यधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिससे उन पर अनावश्यक मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार और प्रशासन को जमीनी स्तर पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए। उन्होंने लेखपाल महासंघ द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और मांग-पत्र की गतिविधियों को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के साथ श्रीकृष्ण, रामकुमार, योगेंद्र चौधरी, संतोष शर्मा, योगेश पाठक, भारत सिंह बघेल, प्रेम शंकर शर्मा और हर्षित लावनिया सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal