बंबा की ढाय गिरने से महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बंबा की ढाय गिरने से महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया खुर्द में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां बंबा से मिट्टी निकालते समय अचानक ढाय गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खेरिया खुर्द निवासी काजल और हकीम सिंह बंबा से पीली मिट्टी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में ढाय गिर गई, जिससे दोनों दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया। जहां चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने महिला काजल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हाकिम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया खुर्द स्थित बंबा का है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal