मैनपुरी में यातायात जागरूकता अभियान: हेलमेट वितरण कर पुलिस ने समझाए नियम

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यातायात माह के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ईशन नदी पुल चौराहा पर यातायात पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट चलने वालों को रोककर जागरूक किया और उन्हें हेलमेट वितरित किए। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात दीपशिखा सिंह ने किया। उनके साथ प्रभारी यातायात सुनील कुमार व पूरी यातायात पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, सीटबेल्ट उपयोग, तेज रफ्तार से बचने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने से न सिर्फ जान की सुरक्षा होती है बल्कि सड़क हादसों में भारी कमी भी आती है। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने हेलमेट प्राप्त कर सुरक्षित यात्रा का संकल्प लिया।

यातायात विभाग का यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के संदेश दिए जाते रहेंगे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal