एटा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस

एटा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

SSP ने की दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव

एटा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी है। दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ तैनात किया गया है।जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक विनोद कुमार को पीआरओ एसएसपी एटा के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गौतम को थाना प्रभारी कोतवाली देहात से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों के अचानक बदले जा रहे कार्यक्षेत्रों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की नई कड़ी माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें