एटा में मिड डे मील घोटाला उजागर: प्रधानाध्यापक और आशा कार्यकर्ता पर चावल बेचने का आरोप, प्रशासन ने किया राशन सीज।

संवादाता अमन अहमद

एटा जिले में सरकारी स्कूलों के मिड डे मील को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर पहोर में मिड डे मील के लिए आने वाले चावल को खुलेआम बाजार में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक और आशा कार्यकर्ता मिलकर बच्चों के अधिकारों पर डाका डालते हुए सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रही थीं।सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी शीतलपुर, दीप्ति गुप्ता, तत्काल विद्यालय पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मिड डे मील का चावल शिकोहाबाद रोड बस अड्डे के पास स्थित एक फड़ पर बेचा जा रहा था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के राशन को सीज कर दिया और संबंधित लोगों से जवाब-तलब शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था, लेकिन कार्रवाई अब की गई है। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के पोषण के नाम पर आ रहा राशन शिक्षक और कर्मचारी मिलकर हड़प रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

मामले की जांच जारी है और संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal