पानीपत में नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

पानीपत में नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत, 29 नवंबर। जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण की सीजेएम-सह-सचिव वर्षा शर्मा ने सिविल अस्पताल स्थित ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र में उपचार ले रहे मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा करना रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की गहन जाँच की। सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप पाए गए। उन्होंने उपचार प्रक्रिया, मरीजों की काउंसलिंग, देखभाल की निरंतरता और अभिलेख संधारण को समयबद्ध रखने पर विशेष बल दिया। सीजेएम-सह-सचिव ने काउंसलर्स और स्टाफ नर्सों से विस्तृत वार्ता कर सेवाओं में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति की राह पर चल रहे प्रत्येक मरीज को सहानुभूति, सहयोगपूर्ण वातावरण और बेहतर पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान स्टाफ ने बेहतर सेवाएँ जारी रखने का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण द्वारा जनहित और संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि आवश्यक सेवाएँ पारदर्शिता, कुशलता और मानकों के अनुरूप प्रदान की जा सकें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal