एटा में युवक पर हमला: डंडों-रॉड से पीटा, दो आरोपी अवैध असलाह सहित गिरफ्तार।

एटा में युवक पर हमला: डंडों-रॉड से पीटा, दो आरोपी अवैध असलाह सहित गिरफ्तार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक पर हुए हमले ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। 25 वर्षीय सुरजीत पुत्र योगेश पर बाइक सवार युवकों ने गेस्ट हाउस के पास डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरजीत उस समय शिकोहाबाद रोड स्थित दुकान पर बैठा था, जब उसके परिचित सत्यवीर के फोन के बाद कुछ युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। थोड़ी दूरी पर ले जाकर युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, जबकि घायल सुरजीत की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें