करहल–घिरोर मार्ग पर चलते डीसीएम में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

करहल–घिरोर मार्ग पर चलते डीसीएम में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। करहल–घिरोर मार्ग पर स्थित सुनूपुर पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिलते ही बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। डीसीएम में शराब की खाली बोतलें लदी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें