राजा भइया के निर्देश पर भदरी न्याय पंचायत में एसआईआर फॉर्म भरने का चलाया गया जागरूकता अभियान
संवाददाता बिपिन मिश्रा
कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर कुंडा बाबागंज विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता गांव गांव में लोगों को जागरुक कर रहे हैं और फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार और शनिवार को भदरी न्याय पंचायत में एसआईआर फॉर्म भरने का जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के महत्व के बारे में बताया और उन्हें फॉर्म भरने में मदद की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य इंदल सरोज, पुष्पेंद्र सिंह जमेठी, पंकज सिंह, शुभम सिंह, अक्षय पटेल, देवेंद्र सिंह, शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए एसआईआर फॉर्म भरें और अपने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरना बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिससे कि आम जन मानस को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
उन्होंने कहा कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर काम करेंगे और उन्हें एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करेंगे।












