UP में बड़ा प्रशासनिक आंदोलन आज से शुरू FRS ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का प्रदेशव्यापी चरणबद्ध सत्याग्रह 1 से 15 दिसंबर तक तगड़ा आंदोलन

UP में बड़ा प्रशासनिक आंदोलन आज से शुरू FRS ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का प्रदेशव्यापी चरणबद्ध सत्याग्रह 1 से 15 दिसंबर तक तगड़ा आंदोलन

जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत सचिवों ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए FRS ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम और गैर-विभागीय कार्यों के बोझ के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए आज से प्रतीकात्मक आंदोलन की शुरुआत कर दी है,
बताते चलें कि प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुबाष चन्द्र पाण्डेय के आवाह्न पर प्रदेश भर में यह आंदोलन होगा

आंदोलन की बड़ी घोषणाएँ — एक नज़र में

1 से 4 दिसंबर 2025-सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे—यह प्रतीकात्मक विरोध की शुरुआत बताई जा रही है,5 दिसंबर 2025-प्रदेशभर में सचिव धरने पर बैठेंगे,साथ ही सभी सरकारी व्हाट्सऐप समूहों से सामूहिक रूप से लेफ्ट हो जाएंगे— जोकि प्रशासनिक तंत्र को बड़ा झटका देने की कवायद मानी जा रही है,तो 10 दिसंबर 2025-सभी सचिव निजी वाहन उपयोग पूरी तरह बंद कर देंगे—फील्ड कार्य ठप होने की संभावना से इनकार की कोई गुंजाइश नहीं है,15 दिसंबर 2025-सचिव अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा करेंगे—तकनीकी कार्य प्रभावित होने की आशंका है,ग्राम विकास अधिकारी संघ प्रतापगढ़ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने साफ कहा—अब सचिव बोझिल कार्यप्रणाली और अव्यवस्थित ऑनलाइन सिस्टम का दबाव नहीं झेलेंगे। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन और तेज़ होगा।सचिवों की इस एकजुटता से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है..

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal