कम्पोजिट विद्यालय में मिड-डे मील चावल बिक्री का मामला गरमाया: प्रधानाध्यापक को नोटिस, न मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

कम्पोजिट विद्यालय में मिड-डे मील चावल बिक्री का मामला गरमाया: प्रधानाध्यापक को नोटिस, न मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद के शीतलपुर ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय गाजीपुर पहोर में मिड-डे मील योजना के चावल की बिक्री का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। ग्रामीणों की शिकायत पर पिछले शनिवार को विद्यालय परिसर से मिड-डे मील का चावल बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। मौके पर पहुंची एबीएसए दीप्ति गुप्ता ने चावल की बोरियों को बेचते हुए जब्त किया था और पूरी घटना की रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को भेजी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक अल्का राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बीएसए ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मिड-डे मील जैसी महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है, जबकि शिक्षा विभाग अब तथ्यात्मक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal