पत्नी युवक संग हुई फरार, खेत बेचकर जमा किए 9 लाख लेकर हुई गायब — पीड़ित पति न्याय के लिए दर–दर भटक रहा

पत्नी युवक संग हुई फरार, खेत बेचकर जमा किए 9 लाख लेकर हुई गायब — पीड़ित पति न्याय के लिए दर–दर भटक रहा

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम बडोत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले जितेंद्र की पत्नी अचानक घर से फरार हो गई। आरोप है कि महिला किसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने अपनी खेती की जमीन बेचकर करीब 9 लाख रुपये अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा कराए थे। लेकिन पत्नी उन रुपयों को भी साथ लेकर लापता हो गई। जितेंद्र का कहना है कि उसने पत्नी पर पूरा भरोसा कर पैसे उसके खाते में डलवाए थे, लेकिन अब वह रकम भी निकालकर चली गई है। जितेंद्र अपनी पत्नी की तलाश में कई जगह गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है।

गांव में इस घटना को लेकर तरह–तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal